रातू: झारखंड में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: मौत पर 4 लाख रूपया मुआवजा, CM हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला
Ratu, Ranchi | Jun 13, 2026 झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब राज्य में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में आपदा राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, राहत वितरण में तेजी लाने तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से प्रभावित लोगो