औरंगाबाद सिविल सर्जन कृष्ण कुमार ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न बर्ड का जायजा लिया। जिसमें ओपीडी सेवा इमरजेंसी वार्ड दवा वितरण केंद्र ऑपरेशन थिएटर लेबर रूम एनसीडी क्लीनिक नेत्र क्लिनिक शामिल है।