जसवंतनगर: जसवंत नगर कोठी कैस्त में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालु झूमे, कन्याओं का किया गया सम्मान
कोठी कैस्त में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पंडित जितेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। यजमान महानानंद व रामादेवी और परीक्षित आनंद कुमार व सुमन देवी रहे। आदित्य उर्फ अनु व उनकी मां रत्नेश ने कलश यात्रा की कन्याओं को सम्मानित किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।