महाराजगंज: थुलेडी ईदगाह के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
2 जुलाई बृहस्पतिवार रात्रि 10:00 बजे साइकिल पर सवार दो अधेड़ व्यक्ति तथा बाइक पर सवार दो युवक चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर स्थानीय सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक अधेड़ व्यक्ति की परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक व साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें सभी सवार चारों लोग घायल हुए थे।