चंदिया: अघोषित बिजली कटौती से चंदिया क्षेत्र की जनता परेशान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समाधान की मांग
चंदिया क्षेत्र में लगातार घोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से जहरीले कीट-पतंगों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे लोगों को समस्या हो रही है।