मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आसिफ अहमद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचौल को 8107 मतों से हराया। आसिफ अहमद युवा चेहरा है। और पहली बार जीत दर्ज की है। वे राजद के राज्य सभा सांसद डा फैयाज़ अहमद के पुत्र है। उनके जीत पर कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामना दी है।