परसिया: पिपरिया रोड रेलवे पुल पर गर्डर हटा, पटरी बिछाई, ट्रैक शुरू, अब यातायात चालू होने की बारी
पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज पर से रेलवे ने सोमवार को अस्थाई रूप से रखे गई गर्डर को हटा लिया। सोमवार को सुबह पांच बजे से ब्लाक लेकर ये काम किया गया। पुल के उपर पटरियां बिछा दी गई। रेल यातायात प्रारंभ हो गया। अब पुल के नीचे से यातायात शुरू होने की बारी है। सडक बनाना बाकी है। सोमवार को छह बजे पुल के अंदर और आसपास से मिट्टी हटाने का काम जारी था।