सुपौल: बाल विवाह के खिलाफ जागरूक हुईं छात्राएं, मेधावी प्रतिभागियों को मिला सम्मान
Supaul, Supaul | Jul 3, 2026 सुपौल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के तहत जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सुपौल ने सदर प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में "सखी वार्ता" कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।