पटेढ़ी बेलसर: चकगुलामुद्दीन कौशल विकास केंद्र में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
मंगलवार को दोपहर 3 बजे पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के चकगुलामुद्दीन में कौशल विकास केंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक एंव इंटरमीडियट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विधायक सिद्धार्थ पटेल ने सम्मानित करते हुए कहा कि दिल में लगन एंव मन में उत्साह हो तो सफलता उसकी कदम चुमती है अध्यक्षता रवि रंजन सिंह एंव संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार ने किया