BHU स्थित दर्शन एवं धर्म विभाग में तीन छात्रों ने विभाग और परीक्षा नियंता के खिलाफ धरने पर बैठे
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित दर्शन एवं धर्म विभाग में तीन छात्र विभाग और परीक्षा नियंता पर आरोप लगते हुए विभाग के मुख्य द्वार पर पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। तीन छात्रों का प्रवेश दर्शन एवं धर्म विभाग द्वारा संचालित भारतीय दर्शन एवं धर्म (आईपीआर) डिसिप्लिन की सीट के सापेक्ष महाविद्यालय में किया जा रहा था।