सत्तर कटैया: मकुना गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक बाइक में रखी चार लीटर देसी शराब को किया जब्त
मकुना गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक बाइक सहित उसमें रखे देसी शराब को जब्त किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी कर एक बाइक सहित उसपर रखे चार लीटर देसी शराब को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जायेगी।