घोड़ाडोंगरी: सीताकामथ भिलट देव की भविष्यवाणी: सावन-भादो में बीमारी का खतरा, लाल अनाज में बरकत
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीताकामथ में शुक्रवार रात 8 बजे चैत्र रामनवमी के अवसर पर आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। किसान मानुदास के खेत स्थित पवित्र चबूतरे पर आयोजित भव्य मेले में क्षेत्र के आराध्य बाबा भिलट देव की पारंपरिक भविष्यवाणी की गई, जिसमें आगामी छह महीनों को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत दिए गए। भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष मानसून असमान रहेगा।