धनौरा: गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई, भाजपा नेता ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
सोमवार को गजरौला शहर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि के रूप पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता पहुंचे, वहां मौजूद पदाधिकारी ने उनका फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।