गुरुवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे दी गई जानकारी, खूंटाघाट नहर ठीक होते ही शहर में पानी सप्लाई बहाल,करीब एक महीने से जल संकट झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। खूंटाघाट नहर रिपेयरिंग के बाद पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 276 किलोमीटर पाइपलाइन ड्राई होने से 20 दिनों से सप्लाई बंद थी। अब शुक्रवार सुबह से नियमित पानी मिलेगा।