बरेली: बरेली में आग का तांडव, एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान धधका, बिजली-पानी की लाइनें चपेट में, इलाके में मची अफरा-तफरी
बरेली के प्रेमनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हालात ऐसे बन गए कि आग की चपेट में सरकारी बिजली और पानी के पाइप भी आ गए, जिससे सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पहल