सिवनी: सिवनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में साजिद खान हत्याकांड का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सिवनी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर साजिद खान हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जनवरी की रात गंज वार्ड कुचबुंदिया मोहल्ला में युवती से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर मृतक साजिद खान के साथ मारपीट की गई, जिससे गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौत हो गई।