अनूपपुर: ग्राम मेडियारास महक समूह से जुड़कर मुमताज बनीं आत्मनिर्भर, चार व्यवसायों से संवार रहीं परिवार का भविष्य
विकासखंड जैतहरी के ग्राम मेडियारास की मुमताज बेगम ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। वर्ष 2015 में महक स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने मनिहारी, किराना और कपड़ा व्यवसाय शुरू किया तथा बैंक सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं। समूह से विभिन्न चरणों में ऋण लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया ।