बेगुं: बेगू उपखंड क्षेत्र के मेघपुरा में अज्ञात कारणों से बाड़ों में आग लगने से लहसुन और फव्वारा सेट जलकर हुए राख
बेगू उपखंड क्षेत्र के मेघपुरा में अज्ञात कारणों से बाड़ों में आग लगने के कारण वहां पर रखा लहसुन जलकर राख हो गया मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी।मेघपुरा निवासी श्यामलाल रामेश्वर लाल, दौलत राम कन्हैया लाल के बाड़ों में आग लगने से वहां पर मवेशियों के लिए रखा हुआ भूसा, फव्वारा सेट जलकर राख हो गए नितिन स्पिनर्स की दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया।