जगदीशपुर: भीषण गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी, सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा का असर
भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है सुबह के समय ही तापमान बढ़ने से लोग घर में रहने को मजबूर हैं शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है और सिर्फ जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे तेज धूप और गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है ।