अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण गर्मी से बेहाल इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी, पानी की टंकी में गोता खाते दिखे बंदर
अयाना थाना क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जहां लोग राहत पाने के लिए ठंडे स्थानों और पानी का सहारा ले रहे हैं वहीं बेजुबान पशु-पक्षी भी इस तपिश से व्याकुल नजर आ रहे हैं। इसी का एक दिलचस्प और भावुक कर देने वाला नजारा हाल ही में सामने आया है। जिसका वीडियो मंगलवार की शाम 4 बजे सोशल