खगड़िया: टिकारामपुर गांव में गंगा की उपधार में डूबने से एक बालक की मौत, परिजनों में कोहराम, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
मुंगेर जिले के टिकारामपुर गांव से सटे गंगा की उपधार में शुक्रवार को 2 बजे नहाने के दौरान डुबने से बालक का मौत हो गयी। जिनकी पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकारामपुर गांव निवासी चंदन यादव के पुत्र सोनू कुमार के रुप में किया गया। मृतक के परिजन ने बताया कि साथी के साथ गांव से सटे गंगा की उपधारा में नहाने के लिए गया हुआ था।