सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर में नवनिर्मित प्री फैब कमरे का किया गया उद्घाटन
सहदेई बुजुर्ग प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर में नवनिर्मित प्री फैब कमरे का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।विद्यालय के नवनिर्मित प्री फैब कमरे का उद्घाटन जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार एवं एचएम ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।