बिल्हौर: अरौल में ईद पर घर लौटे ट्रक हेल्पर की हुई मौत
अरौल थाना क्षेत्र के सरैया दस्तमखा गांव में दो रिश्तेदारों के बीच विवाद में एक व्यक्ति मौत हो गई। मृतक फैजान अपने भाई के साथ ट्रक हेल्पर का काम करता था। ईद पर दोनों भाई घर आए हुए थे।इसी दौरान दो रिश्तेदारों के बीच विवाद हुआ जिससे बीच बचाव में फैजान को धक्का लगा और वह गिर गया इलाज के दौरान मंगलवार शाम 6:00 बजे फैजान की मौत हो गई