बिल्हौर: बिल्हौर के अलीगढ़ हाईवे पर गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
बिल्हौर के अलीगढ़ हाईवे पर गोवंश को बचाने के चक्कर में एक बाइक और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई बाइक में कैंसर पीड़ित व्यक्ति अपने भतीजे के साथ दवा लेने जा रहा था हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गएघायलों को उपचार के लिए सी एच सी ले जाया गया।जहां हालत गंभीर होने के चलते सोमवार 11:00 बजे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां भतीजे की मौत हो गई।