परसिया: हर्रई: महिला ने कीटनाशक पानी में घोलकर पिया, प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा रेफर
रावनवाडा पुलिस थाना क्षेत्र के हर्रई में महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिला ने बताया कि धोखे से उसने कीटनाशक पी लिया है। महिला राजकुमारी यदुवंशी को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाडा रिफर किर दिया गया। सोमवार को दो बजे महिला की हालत सामान्य बताई गई।महिला के पति दिलिप ने बताया कि गर्मी लगने के कारण वह दरवाजे पर सोया था।