लौरिया थाना क्षेत्र के नंदनगढ़ के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। बताया जाता है कि घायल व्यक्ति नंदनगढ़ घूमने के लिए गया हुआ था, तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया।