लौरिया: लौरिया नरकटियागंज मुख्य पथ में मटियारिया चौक के समीप बाइक सवार पेड़ से टकराया एक की घटनास्थल पर मौत एक कि स्थिती गंभीर
लौरिया नरकटियागंज मुख्य पथ में मटियारिया चौक के समीप शराब की नशे में धुत बाइक सवार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें चालक की घटना स्तर पर मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा हुआ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला गांव निवासी नारायण महतो के पुत्र लाल बाबू महतो 26 वर्षीय के रूप में की गई है।