ग्वालियर गिर्द: डालसिंह के हत्यारों का दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, एसपी ने छह लोगों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया
महाराजपुरा के गिरगांव मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रहे किसान डालसिंह की हत्या करने वाले आधा दर्जन लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है गांव में तनाव बरकरार है एहतियात के तौर पर गांव पुलिस लगा रखी है एसपी ने बुधवार को 6 लोगों पर 10 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है आरोपी अपने घरों से गायब हैं मारपीट की छोटी सी घटना को लेकर मंगलवार को फायरिंग की गई थी