जगदीशपुर: जिले के शंकरपुर, अजमेरी पुर और बैरिया पंचायत के लोगों के लिए राहत, जमुनिया धार पर जल्द बनेगा पुल
जिले के शंकरपुर, अजमेरी पुर और बैरिया पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर, मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद अब जमुनिया आधार पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है 10.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस 95 मीटर लंबे पुल का लक्ष्य अगले साल तक निर्माण पूरा करना है पूल के साथ ही किला घाट से शंकरपुर तक 1.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 3.19 करोड़ की लागत से होगा