बीना: ग्राम हडकारी में बहू ने अपने मित्र के साथ ससुर के साथ की लूट व धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
Bina, Sagar | Jun 17, 2026 पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बहू सुनीता अपने मित्र माखन पवार के साथ घर आई। पैसे की मांग की और विरोध करने पर माखन पवार ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 20 हजार रुपये कैश लूट लिए। मामला यहीं नहीं खत्म हुआ... आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपये भी निकाल लिए।