फुल्लीडूमर: घुठियारा गांव के अयोध्या-रसिकलाल अखाड़े में मीरहट्टी भागलपुर के मनीष पहलवान बने चैंपियन
घुठियारा गांव स्थित स्कूल फील्ड पर बुधवार की शाम करीब 6 बजे अयोध्या-रसिकलाल दंगल प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन हो गया। अखाड़े का ओवर ऑल चैंपियन भागलपुर मीरहट्टी के पहलवान मनीष कुमार को घोषित किया गया। जबकि उपविजेता चैंपियन मनीष कुमार के छोटे भाई जीवन कुमार रहे। विजेता को बेलहर विधायक मनोज यादव एवं उपविजेता को मुखिया चंदन कुमार ने शिल्ड वितरण किया।