बाल्मीकि हत्या कांड में चांदई ग्राम प्रधान फूल सिंह दोहरे जेल चले गए है।जिसके बाद ग्राम पंचायत में सारे विकास कार्य ठप होने की कगार पर थे ऐसे में पूर्व के तमाम काम भी अधर में लटके हुए थे।ग्राम पंचायत के लगभग सभी सदस्यों ने मिलकर बैठक की।और बैठक में सर्वसम्मति से सदस्य अशोक तिवारी को ग्राम प्रधान चुन लिया गया।शनिवार दोपहर 1 बजे नवागत अध्यक्ष ने वार्ता की।