अमरोहा: अमरोहा में नेशनल हाईवे पर जलभराव, हादसे का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है
Amroha, Amroha | Jul 7, 2026 अमरोहा में नेशनल हाईवे पर जलभराव बड़ी दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। कई फीट तक हाईवे पर पानी भरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।