गोड्डा: स्थानीय महिला महाविद्यालय में रविवार से दो दिवसीय सातवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई।
Godda, Godda | Jul 5, 2026 स्थानीय महिला महाविद्यालय में रविवार से दो दिवसीय सातवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई। पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं सतत विकास लक्ष्य विषय पर आयोजित सम्मेलन में महिला कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्राध्यापक एवं शोधार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए।