कल्याणपुर: बघडा पंचायत में कृष्ण जन्म उत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, प्रेम और संस्कार का दिया संदेश
मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत में आयोजित श्रीमद्भगवद् कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक त्रिभुवनदास जी ने नंद गोपाल के प्राकट्योत्सव पर श्रीकृष्ण के अवतार का उद्देश्य बताते हुए प्रेम, करुणा और संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार और परिवार में शांति का माहौल बनाना आवश्यक है।