बिहार: सोहसराय के छिलकापर में एक मकान से लाखों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Bihar, Nalanda | Dec 23, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के छिलकापर सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित मुन्नू कुमार ने बताया कि घर के सदस्य छत के ऊपर थे उसी दौरान चोरों ने घर के अंदर घुसकर 50 हजार नकद सहित करीब 20 लाख के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 8:30 बजे सदर डीएसपी मामले की जांच के लिए पहुचे है।