राजाखेड़ा: राजाखेड़ा के रैहनावाली माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई
राजाखेड़ा के रैहनावाली माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी मशीन की सहायता से हटवाया अस्थाई अतिक्रमण राजाखेड़ा उपखण्ड के मरेना कस्बे में स्थित रैहना वाली माता मंदिर परिसर में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से मंदिर परिसर में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कराया