मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बाइक हादसे का शिकार हुए दो लोग, एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर
कोतवाली क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। यह हादसा मौदहा क्षेत्र के बिगहना गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाघा मुहल्ला निवासी जूनियर 60 वर्ष, मुटनी गांव के रहने वाले मुख्तार 40 वर्ष के साथ बाइक से मुटनी जा रहे थे। गांव से क