चरखी दादरी: महराणा सहित 8 गांवों में दूषितपानी की निकासी के लिए 1करोड़ 56लाख 69हजार रुपए की राशि कीगई जारी,नैनाचौटाला ने दी जानकारी
चरखी दादरी जिले के गांव महराणा सहित 8 गांवों में दूषित पानी की निकासी के स्थाई प्रबंध के लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ 56 लाख 69 हजार रूपये जारी किए गए हैं। विधायक नैना चौटाला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव महराणा, खेड़ी सनवाल, गोठड़ा, कारी मोद, काकड़ौली हुकमी, डांडमा, शीशवाला और पिचौपा कलां में दूषित पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएंगे।