बिक्रमगंज: विक्रमगंज-सासाराम रोड पर ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर में महिला की मौत, पांच लोग बनारस रेफर
विक्रमगंज-सासाराम मुख्य मार्ग पर स्थित संझौली बाजार के न्यू एरिया रोड में बुधवार-गुरुवार मध्य रात में भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। मृतका की पहचान कलावती कुंवर के रूप में हुई है।