दीगोद: सुल्तानपुर क्षेत्र के दरबीजी राजकीय मिडिल स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से एक छात्रा की हुई मौत
Digod, Kota | Jan 31, 2025 सुल्तानपुर क्षेत्र के दरबीजी गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे राजकीय मिडिल स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से 6 वर्षीय छात्रा रोहणी वैष्णव पुत्री सोनू की मौत हो गयी। सुल्तानपुर थाना सीआई सत्यनारायण मालव ने बताया कि शुक्रवार बको दोपहर 3 बजे करीबन एक छात्रा के दीवार गिरने से घायल होने पर उसे सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया वहाँ हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर किया।