जौनपुर की थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने सुरेंद्र सैनी पुत्र अवधराज निवासी सुबाषपुर थाना मड़ियाहूँ को 34 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया। मड़ियाहूं पुलिस ने अभियुक्त को थाना लाकर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 01/2026 धारा 223 (बी)/293/125 बीएनएस और 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया।