डीग: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
Deeg, Bharatpur | Jul 29, 2026 डीग-गोवर्धन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने गोवर्धन मार्ग पर शव रखकर और जाम लगाकर आरोपी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।