गिरिडीह: रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या पर शोकसभा, श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।
जिला निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद में हुई हत्या के बाद बुधवार को 12 बजे जिला निबंधन कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।