चूरू: पूनियां कॉलोनी फाटक के पास कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन, रेलवे फाटक बंद करने से पहले अंडरब्रिज बनाने की मुख्य मांग
Churu, Churu | Nov 8, 2025 चूरू के बिसाऊ रोड स्थित पूनियां कॉलोनी रेलवे फाटक के पास अंडरब्रिज की मांग को लेकर पूनिया कॉलोनी के लोगों ने शनिवार शाम विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने रेलवे फाटक को बंद करने से पहले अंडरपास निर्माण को अनिवार्य बताया।कॉलोनीवासी राकेश थालोड़ ने शाम 5 बजे करीब बताया कि आरओबी निर्माण स्थल पर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही बिजली का कार्य पूरा हुआ है।