धनौरा: गजरौला हाईवे पर 122 दिन से चल रहा भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, कारण जहरीले प्रदूषित पानी
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चे का 122 मैं दिन भी धरना प्रदर्शन हाईवे किनारे nh9 पर नाईपुरा शाहबाजपुर डोर में जारी रहा।धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि गजरौला क्षेत्र का किसान अपना जीवन बचाने के लिए 122 दिन से धरना दे रहा है। गजरौला क्षेत्र के किसानों के जीवन के साथ जुबिलेंट फैक्ट्री ने खिलवाड़ किया है।