बलियापुर के आमटाल पंचायत सचिवालय में शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे आईआईटी आईएसएम फेडरेशन धनबाद द्वारा महिला उद्यमिका पर आयोजित 2 महीने का प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को बांस से टोकरी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन के मौके पर मुखिया संजय कुमार गोराई, फेडरेशन के संजीव मोदक और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं मौजूद थीं।