तुलसीपुर: बलरामपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने जल शक्ति मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की बाढ़, कटाव एवम् सिंचाई सम्बन्धी जिले की विभिन्न समस्याओं का पत्र दिया। जल शक्ति मंत्री ने उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने बताया की विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के बाढ़ समस्याओं से भी अवगत कराया गया।