गोमिया: कारीपानी गांव में रिश्ता हुआ शर्मसार,पिता की हत्यारोपी कलयुगी पुत्र को भेजा गया जेल
Gumia, Bokaro | Jun 28, 2026 गोमिया के जगेश्वर बिहार थाना अंतर्गत तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले कलयुगी 30 वर्षीय पुत्र अर्जुन करमाली ने 60 वर्षीय पिता जयलाल करमाली की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी।रविवार सुबह 7 बजे पुलिस के अनुसार, पिता ने बेटे को शराब पीने से मना किया।