गिद्धौर प्रखंड के सेवा गांव में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रही शाहपुर निवासी चंपा देवी की सोमवार को बाइक से गिरकर मौत हो गई। उक्त जानकारी 6 बजे दी गई। बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ शादी समारोह के लिए जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक हरनाहा चौक के पास पहुंची, चंपा देवी को अचानक चक्कर आ गया और वे नीचे गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।